Tuesday, November 24, 2015

चूहा-बिल्लीा का खेल खेल रहे हैं केजरीवाल व नीतीश : पप्पूे यादव

पटना। जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने कहा है मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार चूहा-बिल्‍ली का खेल खेल रहे हैं। केजरीवाल ने बिहार और बिहारियों के स्‍वाभिमान को अपमानित किया है। नीतीश कुमार को केजरीवाल की टिप्‍पणी का जबाव देना चाहिए।
आज पटना में पत्रकार वार्ता में उन्‍होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी (लो) नीतीश सरकार के सकारात्‍मक व विकासात्‍मक कार्यों में पूरा सहयोग करेगी, लेकिन जन विरोधी नीतियों का विरोध करेगी। विधान सभा चुनाव में पार्टी की हार की चर्चा करते हुए उन्‍होंने कहा कि पराजय की मुख्‍य वजह पार्टी की दुविधा और पार्टी के खिलाफ दुष्‍प्रचार रही।
श्री यादव ने कहा कि चुनाव में विकास का मुद्दा गौण हो गया था। नीतीश कुमार की सोशल इंजीनियरिंग और उनकी रणनीति की वजह से महागठबंधन की जीत हुई। इसके साथ ही एनडीए के घटक दल आपस में वोटों को ट्रांसफर करवाने में विफल रहे। इसका लाभ नीतीश कुमार को मिला। उन्‍होंने कहा कहा कि बिहार में भाजपा मजबूत विपक्ष की भूमिका निर्वाह करने में सक्षम नहीं है। जनता ने जन अधिकार पार्टी (लो) के प्रति अपना भरोसा जताया है और पार्टी उन उम्‍मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। पार्टी संसद से सड़क तक पार्टी ईमानदार विपक्ष और मजबूत विकल्‍प के लिए संघर्ष करती रहेगी।
पार्टी के कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए श्री यादव ने कहा कि पार्टी 5 दिसंबर को नई दिल्‍ली में कोर कमेटी की बैठक करेगी और आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। 15 से 30 जनवरी तक जिलावार और प्रखंडवार बैठक की जाएगी। एसके मेमोरियल हॉल में कार्यकर्ता सम्‍मेलन किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। पार्टी सदस्‍यता अभियान चलाएगी। उन्‍होंने कहा कि संगठनात्‍मक चुनाव और सदस्‍यता अभियान का संयोजक वरिष्‍ठ नेता रघुपति सिंह को बनाया गया। अगले वर्ष जून तक 25 लाख सदस्‍य बनाए जाएंगे, जबकि 2019 तक एक करोड़ सदस्‍य बनाने का लक्ष्‍य रखा गया है।
समीक्षा बैठक की अध्‍यक्षता पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा तथा संचालन प्रधान महासचिव एजाज अहमद ने किया। बैठक में पार्टी के सभी जिलाध्‍यक्ष, प्रत्‍याशी के अलावा उपाध्‍यक्ष बबन यादव, रघुपति सिं‍ह, पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष अशोक वर्मा, पूर्व विधायक सील कुमार राय, अजय कुमार बुलगानिन, सुनील कुमार पुष्‍पम, पप्‍पू खान, ललन सिंह, प्रेमचंद सिंह, राजेश रंजन पप्‍पू, युवा परिषद के प्रदेश अध्‍यक्ष राजीव कुमार ने अपने - अपने विचार रखे। 











No comments:

Post a Comment