पटना। जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक और
सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार के राज में पुलिस
निरंकुश हो गयी है। पुलिस की मनमानी से आम आदमी का जीना दूभर हो गया। उन्होंने आज
पटना में कहा कि वैशाली जिले के लालगंज में पुलिस ने लोगों के असंतोष को दबाने के
लिए अंधाधुंध गोली बरसायीं, जिसमें एक युवक राकेश कुमार की मौत हो
गयी। सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार प्रशासन लाठी-गोली से चलाते रहे हैं। नयी सरकार
में इसकी आशंका और बलवती हो गयी है।
सांसद श्री यादव ने आज लालगंज के अताउल्लाहपुर
गांव भी गए, जिस गांव का राकेश कुमार रहने वाला था। उन्होंने
मृतक के परिजनों से मुलाकात की और हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। सांसद ने
पुलिस फायरिंग और आगजनी के शिकार अन्य लोगों से भी मुलाकात की और दोषियों के
खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सांसद ने प्रशासन पर मनमानी का आरोप भी लगाया। उन्होंने
पीडि़तों के लिए 50-50 रुपये के मुआवजे घोषणा भी की।

No comments:
Post a Comment