Tuesday, November 24, 2015

चूहा-बिल्लीा का खेल खेल रहे हैं केजरीवाल व नीतीश : पप्पूे यादव

पटना। जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने कहा है मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार चूहा-बिल्‍ली का खेल खेल रहे हैं। केजरीवाल ने बिहार और बिहारियों के स्‍वाभिमान को अपमानित किया है। नीतीश कुमार को केजरीवाल की टिप्‍पणी का जबाव देना चाहिए।
आज पटना में पत्रकार वार्ता में उन्‍होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी (लो) नीतीश सरकार के सकारात्‍मक व विकासात्‍मक कार्यों में पूरा सहयोग करेगी, लेकिन जन विरोधी नीतियों का विरोध करेगी। विधान सभा चुनाव में पार्टी की हार की चर्चा करते हुए उन्‍होंने कहा कि पराजय की मुख्‍य वजह पार्टी की दुविधा और पार्टी के खिलाफ दुष्‍प्रचार रही।
श्री यादव ने कहा कि चुनाव में विकास का मुद्दा गौण हो गया था। नीतीश कुमार की सोशल इंजीनियरिंग और उनकी रणनीति की वजह से महागठबंधन की जीत हुई। इसके साथ ही एनडीए के घटक दल आपस में वोटों को ट्रांसफर करवाने में विफल रहे। इसका लाभ नीतीश कुमार को मिला। उन्‍होंने कहा कहा कि बिहार में भाजपा मजबूत विपक्ष की भूमिका निर्वाह करने में सक्षम नहीं है। जनता ने जन अधिकार पार्टी (लो) के प्रति अपना भरोसा जताया है और पार्टी उन उम्‍मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। पार्टी संसद से सड़क तक पार्टी ईमानदार विपक्ष और मजबूत विकल्‍प के लिए संघर्ष करती रहेगी।
पार्टी के कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए श्री यादव ने कहा कि पार्टी 5 दिसंबर को नई दिल्‍ली में कोर कमेटी की बैठक करेगी और आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। 15 से 30 जनवरी तक जिलावार और प्रखंडवार बैठक की जाएगी। एसके मेमोरियल हॉल में कार्यकर्ता सम्‍मेलन किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। पार्टी सदस्‍यता अभियान चलाएगी। उन्‍होंने कहा कि संगठनात्‍मक चुनाव और सदस्‍यता अभियान का संयोजक वरिष्‍ठ नेता रघुपति सिंह को बनाया गया। अगले वर्ष जून तक 25 लाख सदस्‍य बनाए जाएंगे, जबकि 2019 तक एक करोड़ सदस्‍य बनाने का लक्ष्‍य रखा गया है।
समीक्षा बैठक की अध्‍यक्षता पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा तथा संचालन प्रधान महासचिव एजाज अहमद ने किया। बैठक में पार्टी के सभी जिलाध्‍यक्ष, प्रत्‍याशी के अलावा उपाध्‍यक्ष बबन यादव, रघुपति सिं‍ह, पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष अशोक वर्मा, पूर्व विधायक सील कुमार राय, अजय कुमार बुलगानिन, सुनील कुमार पुष्‍पम, पप्‍पू खान, ललन सिंह, प्रेमचंद सिंह, राजेश रंजन पप्‍पू, युवा परिषद के प्रदेश अध्‍यक्ष राजीव कुमार ने अपने - अपने विचार रखे। 











Monday, November 23, 2015

कला संस्कृति मंत्री शिवचंद्र राम से बातचीत

प्र.-नई सरकार विकास के दावे के साथ आयी है,क्या इस विकास में सांस्कृतिक विकास भी समाहित समझा जाय?
उ.-पूरी तरह से।हमारी विकास की अवधारणा बगैर संस्कृति के पूरी नहीं होती।आपने नीतीश सरकार का पिछला कार्यकाल भी देखा होगा,किस तरह समर्पित होकर संस्कृति के माध्यम से बिहार की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बुलंद करने की कोशिश की गई थी।इस बार हमारी कोशिश बिहार की सांस्कृतिक पहचान को अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहुंचाने की होगी।जैसे पिछली सरकारों की प्राथमिकता में संस्कृति थी,उसी तरह इस सरकार की प्रथमिकता में भी संस्कृति रहेगी।
प्र.-क्या कुछ नई योजनाओं के साथ आगे बढेंगे आप?
उ.-योजनाएं तो राज्य के लोगों की जरुरतों के अनुरुप बनेगी।सास्कृतिक क्षेत्र में जो लोग सक्रिय हैं उनकी राय भी हम लेंगे।हमारी कोशिश सांस्कृतिक क्रियाकलापों को राजधानी के प्रेक्षागृहों से आगे गांवों तक ले जाने की होगी।गांवों में सक्रिय और प्रतिभावान कलाकारों की पहचान के लिए हम पंचायतों का भी सहयोग लेंगे।हमारी कोशिश होगी कि गांवों में लोकगाथाओं लोकगीतों का जो एक सांस्कृतिक वातावरण बिहार की पहचान था,वह फिर से सजीव हो सके।
प्र.-क्या सरकार के स्तर से इस जमीनी परिवर्तन की उम्मीद की जा सकती है?
उ.-क्यों नहीं,संस्कृति तो हरेक गांव में जीवित है,जरुरत उसे सहयोग देने की है।हम गांव के लोगों के साथ मिल कर सहयोग करेंगे।संस्कृति को विकसित करने के लिए सबसे आवश्यक लोगों का सहयोग है।हम सर्वप्रथम उसे हासिल करने की कोशिश करेंगे।वास्तव में लोग ही बिहार की संस्कृति के वाहक होंगे।
प्र.-संस्कृति को लेकर शुक्रगुलजार,शनिबहार,कलामंगल जैसे कार्यक्रम पिछली सरकार की उपलब्धियों में शामिल रहे हैं।आप क्या कुछ नया करना चाहेंगे?
उ.-पिछली सरकार ने जो भी बेहतर शुरुआत की है,मैं उसे और बेहतर और जनोन्मुख बनाने की कोशिश करुंगा,ताकि अधिक से अधिक हमारे कलाकार लाभान्वित हो सकें और राज्य की संस्कृति को उन्नत बनाने में अपना योगदान दे सकें।हमारे पास प्रेमचंद रंगशाला है,भारतीय नृत्य कला मंदिर की कलादीर्घा है,कन्सर्ट हॉल है हम सबों के अधिकाधिक उपयोग का वातावरण बनाएंगे।
प्र.भारतीय नृत्य कला मंदिर पूरी तरह जर्जर हो चुका है,उसका मुक्ताकाश मंच भी खस्ता हाल है,क्या आपके समय में उसके बेहतरी की उम्मीद की जा सकती है?
उ.-अवश्य। मैं शीघ्र स्वयं भारतीय नृत्य कला मंदिर का निरीक्षण कर उसकी स्थिती के बारे में प्रस्ताव लाउंगा।हमारी कोशिश होगी कि कालिदास रंगालय की तरह न्यूनतम शुल्क पर रंगकर्मियों और प्रदर्श कलाकारों हेतु एक प्रेक्षागृह वहां निर्मित की जा सके।मुक्ताकाश मंच को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने की कोशिश करुंगा,ताकि बडे से बडे कलाकारों को भी प्रदर्शन के लिए बिहार में असुविधा न हो।
प्र.-कला संस्कृति एवं युवा विभाग जीवन के कई पक्षों को समेटता है,आपका फोकस किस पर रहेगा?
हमारी चिन्ता में प्रदर्श कला भी रहेगी,चाक्षुष कला भी,रंगमंच भी,खेल भी पुरातत्व और संग्रहालय भी।सभी एक दूसरे से जुडे हैं,और सभी को हम साथ लेकर चलेंगे।खेल के क्षेत्र में हमारी कोशिश होगी कि गांवों में स्कूलों और पंचायतों के माध्यम से खेल सुविधाओं का विस्तार कराया जा सके,ताकि सही प्रतिभा को अवसर मिल सके।
प्र.-युवाओं के साथ आपका सीधा संपर्क रहा है,आप किस तरह उनका सहयोग चाहेंगे?
उ.-हमारा निवेदन होगा युवा बिहार के बदलाव को पहचानें और जिस उत्साह से उसे स्वीकार किया है,उसे कायम रखें।बिहार आपके कंधों पर ही बढ सकता है.हमेशा अपने राज्य को अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें।सरकार की ओर से मैं विश्वास दिला सकता हूं,वह हमेशा आपके साथ रहेगी।

निरकुंश हो गयी नीतीश सरकार: पप्पू यादव

पटना। जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार के राज में पुलिस निरंकुश हो गयी है। पुलिस की मनमानी से आम आदमी का जीना दूभर हो गया। उन्‍होंने आज पटना में कहा कि वैशाली जिले के लालगंज में पुलिस ने लोगों के असंतोष को दबाने के लिए अंधाधुंध गोली बरसायीं, जिसमें एक युवक राकेश कुमार की मौत हो गयी। सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार प्रशासन लाठी-गोली से चलाते रहे हैं। नयी सरकार में इसकी आशंका और बलवती हो गयी है।

सांसद श्री यादव ने आज लालगंज के अताउल्‍लाहपुर गांव भी गए, जिस गांव का राकेश कुमार रहने वाला था। उन्‍होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। सांसद ने पुलिस फायरिंग और आगजनी के शिकार अन्‍य लोगों से भी मुलाकात की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सांसद ने प्रशासन पर मनमानी का आरोप भी लगाया। उन्‍होंने पीडि़तों के लिए 50-50 रुपये के मुआवजे घोषणा भी की।