Saturday, March 3, 2012

होली पर रिलीज़ होगी कईसन पियवा के चरित्तर बा


भोजपुरी फिल्म जगत की इस साल की सबसे चर्चित फिल्म कईसन पियवा के चरित्तर बा होली के शुभ अवसर पर सम्पूर्ण भारत में एक साथ प्रदर्शित होगी . बिहार में जहाँ इस फिल्म को हिंदी फिल्मो की जानी मानी वितरण कंपनी माँ सोना फिल्म्स रिलीज़ कर रही है वहीँ मुंबई में इसको भोजपुरी फिल्मो के नंबर वन वितरक प्रदीप भैया रिलीज़ कर रहे हैं. भोजपुरी ट्रेड में चर्चा का विषय बनी रही इस फिल्म पर भोजपुरी के दिग्गजों की निगाहें लगी हुई है क्योंकि विविधताओं से भारी इस फिल्म में जहाँ भोजपुरिया सुपर स्टार रवि किशन के दर्जनों रूप नज़र आयेंगे वहीँ मनोज पाण्डेय का एक्शन लोगो को आकर्षित करेगा. भोजपुरिया दर्शको की रानी यानी की रानी चटर्जी जहाँ रवि किशन के साथ नैन मटक्का कर रही है तो हॉट केक अंजना सिंह मनोज पांडे के साथ आँखे चार कर रही है . इन सबों के बीच शक्ति सिंह , संजय पाण्डेय , अयाज़ खान और हितेन पाण्डेय दोनों नायको की हेकड़ी को ठंढा करने के जुगत में लगे रहते हैं. माँ विन्ध्वासिनी विजन प्रस्तुत निर्मात्री नेहा तिवारी की इस फिल्म के निर्देशक हैं संतोष मिश्रा जिनके खाते में भोजपुरी की सर्वाधिक हिट फिल्मो का लेखन जुडा हुआ है. कईसन पियवा के चरित्तर बा का एक और मजबूत पक्ष है इसका संगीत जिसे संजोया है मधुकर आनंद ने . एक्शन , इमोशन , रोमांस और रोमाच से सजी इस फिल्म के बारे में रवि किशन का कहना है की भोजपुरी के तीसरे चरण में सफल हुई फिल्मो में यह फिल्म अग्रीम पंक्ति में शामिल होगी . बहरहाल होली के रंग के संग कईसन पियवा के चरित्तर का लोगो को बेसब्री से इन्तजार है.

रवि का आमंत्रण - साढ़े तीन बजे मुन्नी ज़रूर मिलना



बिहार के अख़बारों और जगह जगह लगे होर्डिंग और पोस्टर में इन दिनों एक विज्ञापन चर्चा का विषय बना हुआ है. जिसमे कहा गया है सुपर स्टार रवि किशन का आमंत्रण - साढ़े तीन बजे मुन्नी ज़रूर मिलना . इस विज्ञापन को लेकर पूरे बिहार में चर्चा चल रही है. दरअसल फिल्म ‘प्राण जाई पर वचन न जाई-एक वादा’ इस साल होली पर बिहार में हंगामा मचाने जा रही है, और उसमे इस गाने का समावेश है. फिल्म रिलीज़ से पहले इस गाने ने हंगामा वरपा रखा है. तीन अभिनेता व तीन अभिनेत्रियों के बीच फिल्म में मुख्य भूमिका अदा करनेवाले रवि किशन फिल्म में नवाब नामक एक नकारात्मक किरदार में नजर आयेंगे। हालांकि इंटरवल के बाद वह सकारात्मक भूमिका में दिखेंगे। फिल्म की सबसे खास बात यह है कि यह फिल्म धर्म की नगरी काशी की पृष्ठभूमि पर बनी है। इसमें दिखनेवाले सभी दृश्य बनारस के ही हैं। इस फिल्म कि संगीत की बात करें तो इसमें ‘साढ़े तीन बजे मुन्नी ज़रूर मिलना’ ... जैसा मसालेदार आइटम सांग है जो फिल्म के प्रदर्शन से पहले ही बाजार में धूम मचाया हुआ है। फिल्म के मुख्य कलाकार रवि किशन, राजीव दिनकर, निजाम खान, अक्षरा, महक, नीलिमा, जफर खान, विजय बहल, अशोक सेठ, राजेश तोमर, शिवा वर्मा, राजेश सिंह, अरविंद श्रीवास्तव के अलावा आइटम गर्ल सपना व रूबी सिंह हैं। फिल्म का निर्देशन के.डी., छायांकन फिरोज खान, एक्शन मसूद पटेल, संगीत राजेश-रजनीश व गीत विनय बिहारी के हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर महिपालदास गुप्ता बताते हैं कि इसमें ज़्यादातर कलाकार बनारस के हैं। उन्होंने कहा कि बनारस में फिल्म शूटिंग करने का मुख्य उद्देश्य यहां के उभरते हुए कलाकारों को प्रमोट करना है। फिल्म के आइटम नंबर को लेकर उत्साहित श्री गुप्ता को फिल्म से अच्छी कमाई की उम्मीद है। तो अभी से तैयार हो जाइये इस साल होली पर ‘प्राण जाई पर वचन न जाई-एक वादा’ का जलवा देखने के लिए और रंगों में सराबोर होने के लिए।